Science Chemical

रासायनिक समीकरण और अभिक्रियाए

Science Chemical

Acid Base and Salt अम्ल क्षार व लवण

Metal & non-Metal धातु व अधातु

Carbon Element कार्बनिक यौगिक

Periodic Table आवर्त सरणी

 

Q: 1.        रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ?
Ans:         किसी रासायनिक अभिक्रिया में तत्त्वों या योगिको को उनके सूत्रो तथा संकेतो के द्वारा निरुपित करने पर प्राप्त समीकरण को रासायनिक समीकरण कहते हैं |
            उदाहरण : 2Mg  + O2  2MgO
Q: 2.         संतुलित समीकरण किसे कहते हैं ? संतुलित समीकरण का उदाहरण लिखिए |
Ans:         रासायनिक अभिक्रिया के पहले तथा उसके पश्चात प्रत्येक तत्त्व के परमाणुओ की संख्या सामान होती हैं | तो वह रसायनिक समीकरण संतुलित समीकरण कहलाता हैं |
उदाहरण:
        Zn + H2SO4              ZnSO4+ H2
Q: 3.         निम्न लिखित रासायनिक अभिक्रियाओ के लिए संतुलित समीकरण लिखिए ?
1.       H2 + Cl2           HCl     
2.       BaCl2 + Al2(SO4)3               BaSO4+ AlCl3 
Ans:         संतुलित
1.       H2 + Cl2           2HCl
2.       3BaCl2 + Al2(SO4)3           3BaSO4+ 2AlCl3         
Q: 4.         सयोजन अभिक्रिया या योगात्मक अभिक्रिया किसे कहते हैं ? दो उदाहरण दीजिये ?
Ans:         एसी अभिक्रियाएँ जिनमे दो या दो से अधिक पदार्थ संयोग करके केवल एक पदार्थ बनाते हैं | योगात्म या संयोजन अभिक्रिया कहलाती हैं |
उदाहरण:         1.)        CO + Cl2 COCl2
2.)        S + O2  SO2
Q: 5.         ऊष्मा क्षेपी तथा ऊष्मा शोषी अभिक्रिया किसे कहते हैं | एक एक उदाहरण दीजिये |
Ans:         ऐसी अभी. जिसमे ऊष्मा निर्मुक्त होती हैं उष्मा क्षेपी अभी. कहलाती हैं ऐसी अभी. जिसमे ऊष्मा अवशोषित होती हैं ऊष्मा शोषी अभी. कहलाती हैं |
उदाहरण:
Q: 6.         वियोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? दो उदाहरण लिखिए |
Ans:         वह उत्क्रमणीय अभिक्रिया जिसमे किसी पदार्थ के अणु दो या दो से अधिक सरल अणुओ में विभाजित हो जाते हैं | वियोजन अभिक्रिया कहलाती हैं |
उदाहरण:         1.)        NH4Cl        NH3+ HCl
2.)        N2 O4              2NO2
Q: 7.         उभय –अपघटन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? दो उदाहरण लिखिए |
Ans:         जिन अभिक्रियाओ में यौगिको के आयनों अथवा अन्य घटकों को अदला बदली या विनिमय होता हैं | उभय अपघटन अभिक्रिया कहलाती हैं |
उदाहरण:1.) AgNO3 + NaCl                   AgCl + NaNO3
2.)    CH3COOH + NaOH              CH3COONa + HOH
Q: 8.         किसी पदार्थ ‘X’ के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता हैं ?
 पदार्थ ‘X’ का नाम तथा सूत्र लिखिए ?
पदार्थ ‘X’ की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए ?
Ans:         पदार्थ ‘X’ का नाम कैल्सियम ऑक्साइड हैं | जिसका रासायनिक सूत्र CaO हैं |
CaO +H2O Ca(OH)2
Q: 9.         विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण लिखिए ?
Ans:         ऐसी अभिक्रिया जिनमे किसी यौगिक के अणु के किसी एक परमाणु या समूह के स्थान पर कोई दूसरा परमाणु या समूह आ जाता हैं | विस्थापन अभिक्रिया कहलाती हैं |
उदाहरण:         Zn + CuSO4 ZnSO4 + Cu
Q: 10.     द्विविस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण लिखिए |
Ans:         जिस रासायनिक अभिक्रिया में यौगिको के आयनों तथा घटकों का विनिमय होकर नये यौगिक बनते हैं | द्विस्थापन अभिक्रिया कहलाती हैं |
उदाहरण:Na2SO4+ BaCl2 à BaSO4 + 2NaCl
Q: 11.     उपचयन एवं अपचयन किसे कहते हैं ?
Ans:         अभिक्रिया के समय जब किसी पदार्थ में ऑक्सिजन की वृद्धि होती हैं | तो इस प्रक्रिया को पदार्थ उपचयन कहा जाता हैं | जब अभिक्रिया में ऑक्सिजन का ह्रास होता हैं तो इस प्रक्रिया को पदार्थ का अपचयन कहा जाता हैं |
Q: 12.     रेड्रोक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण दीजिये ?
Ans:         यदि किसी अभिक्रिया में अपचयन और उपचयन अभिक्रियाएँ एक साथ होती हैं तो इस अबिक्रिया को रेड्रोक्स अभिक्रिया कहते हैं
उदाहरण : MnO + 4HCl                 MnCl + 2H2O + Cl2
Q: 13.     मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर क्या होता हैं ? अभिक्रिया का समीकरण लिखिए |
Ans:         मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर दहन होता हैं तथा यह श्वेत पदार्थ मैग्नीशियम ऑक्साइड प्राप्त होता हैं |2 Mg + O2                      2MgO
Q: 14.     संक्षारण किसे कहते हैं ? दो उदाहरण दीजिये ?
Ans:         जब कोई अपने आस पास की आर्दता आदि के संपर्क में आती हैं | तब ये धातुएँ संक्षारित हो जाती हैं | और इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं | उदाहरण :
a.       लोहे पर जंग लगना
b.       चांदी के ऊपर कलि पर्त व ताम्बे के ऊपर हरी पर्त का चढ़ना |
Q: 15.     विकृत गंधिता किसे कहते हैं ?
Ans:         उपचयन होने पर तेल एवं वसा विकृत गंधित हो जाती हैं तथा जिसके कारण उनके स्वाद तथा गंध में परिवर्तन हो जाता हैं | तैलीय तथा वसा युक्त खाद्य सामग्रीयों में उपचयन को रोकने वाले पदार्थ मिलाये जाते हैं | वायु रोधी बर्तनों में रखा जाता हैं |
Q: 16.     अवक्षेपण अभिक्रिया किसे कहते हैं एक उदाहरण दीजिये ?
Ans:         एक श्वेत रंग के पदार्थ का निर्माण होता हैं जो जल में अविलेय हैं | इसे अवक्षेप कहते हैं इस अभिक्रिया को अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं |
उदाहरण: Na2SO4        + BaCl2       BaSO4+ 2NaCl
Q: 17.     ऑक्सीकरण अभिक्रिया किसे कहते हैं ? दो उदाहरण दीजिये ?
Ans:         परमाणुओं, अणुओ एवं आयनों द्वारा एक या अधिक इलेक्ट्रान त्यागने की प्रक्रिया ऑक्सीकरण कहलाती हैं |
1.       Zn       Zn2++ 2e-
2.       Na                     Na++ e-
Q: 18.     अपचयन अभिक्रिया किसे कहते हैं दो उदाहरण दीजिये ?
Ans:         वह प्रक्रिया जिसमें कोई पदार्थ एक या अधिक इलेक्ट्रान ग्रहण करता हैं | अपचयन अभिक्रिया कहलाती हैं |
1.       Cl + e-               Cl-
2.       Fe3+ + e-             Fe2+
Q: 19.      प्रकाश – रासायनिकअभिक्रिया किसे कहते हैं दो उदाहरण दीजिये ?
Ans:         वे रासायनिक अभिक्रिया जिनमें प्रकाश का अवशोषण होता हैं| प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया कहलाती हैं |

Post a Comment

0 Comments