Class 10 Science Modal Paper



Q: 1.   रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ?
Ans:   किसी रासायनिक अभिक्रिया में तत्त्वों या योगिको को उनके सूत्रो तथा संकेतो के द्वारा निरुपित करने पर प्राप्त समीकरण को रासायनिक समीकरण कहते हैं |
उदाहरण : 2Mg  + O2   2MgO
Q: 2.   संतुलित समीकरण किसे कहते हैं ? संतुलित समीकरण का उदाहरण लिखिए |
Ans:   रासायनिक अभिक्रिया के पहले तथा उसके पश्चात प्रत्येक तत्त्व के परमाणुओ की संख्या सामान होती हैं | तो वह रसायनिक समीकरण संतुलित समीकरण कहलाता हैं |
उदाहरण: 
               Zn + H2SO4                        ZnSO4 + H2
Q: 3.   निम्न लिखित रासायनिक अभिक्रियाओ के लिए संतुलित समीकरण लिखिए ?
1.        H2 + Cl2                      HCl        
2.        BaCl+ Al2(SO4)3                            BaSO4 + AlCl3       
Ans:    संतुलित
1.        H2 + Cl2                      2HCl
2.        3BaCl+ Al2(SO4)3                          3BaSO4 + 2AlCl3    
Q: 4.   सयोजन अभिक्रिया या योगात्मक अभिक्रिया किसे कहते हैं ? दो उदाहरण दीजिये ?
Ans:  एसी अभिक्रियाएँ जिनमे दो या दो से अधिक पदार्थ संयोग करके केवल एक पदार्थ बनाते हैं | योगात्म या संयोजन अभिक्रिया कहलाती हैं |
उदाहरण:              1.)            CO + Cl COCl2
2.)            S + O2       SO2

Q: 5.   ऊष्मा क्षेपी तथा ऊष्मा शोषी अभिक्रिया किसे कहते हैं | एक एक उदाहरण दीजिये |

Ans:   ऐसी अभी. जिसमे ऊष्मा निर्मुक्त होती हैं उष्मा क्षेपी अभी. कहलाती हैं ऐसी अभी. जिसमे ऊष्मा अवशोषित होती हैं ऊष्मा शोषी अभी. कहलाती हैं |
उदाहरण:
Q: 6.   वियोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? दो उदाहरण लिखिए |
Ans:  वह उत्क्रमणीय अभिक्रिया जिसमे किसी पदार्थ के अणु दो या दो से अधिक सरल अणुओ में विभाजित हो जाते हैं | वियोजन अभिक्रिया कहलाती हैं |
उदाहरण:   1.)            NH4Cl                 NH3 + HCl
2.)            NO4                      2NO2
Q: 7.   उभय –अपघटन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? दो उदाहरण लिखिए |
Ans:   जिन अभिक्रियाओ में यौगिको के आयनों अथवा अन्य घटकों को अदला बदली या विनिमय होता हैं | उभय अपघटन अभिक्रिया कहलाती हैं |
उदाहरण:1.) AgNO3 + NaCl                       AgCl + NaNO3
2.)      CH3COOH + NaOH              CH3COONa + HOH
Q: 8.  किसी पदार्थ ‘X’ के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता हैं ?
 पदार्थ ‘X’ का नाम तथा सूत्र लिखिए ?
पदार्थ ‘X’ की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए ?
Ans:  पदार्थ ‘X’ का नाम कैल्सियम ऑक्साइड हैं | जिसका रासायनिक सूत्र CaO हैं |
CaO +H2         Ca(OH)2
Q: 9.  विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण लिखिए ?
Ans:  ऐसी अभिक्रिया जिनमे किसी यौगिक के अणु के किसी एक परमाणु या समूह के स्थान पर कोई दूसरा परमाणु या समूह आ जाता हैं | विस्थापन अभिक्रिया कहलाती हैं |

उदाहरण:                Zn + CuSO4  ZnSO4 + Cu
Q: 10.  द्विविस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण लिखिए |
Ans:   जिस रासायनिक अभिक्रिया में यौगिको के आयनों तथा घटकों का विनिमय होकर नये यौगिक बनते हैं | द्विस्थापन अभिक्रिया कहलाती हैं |
उदाहरण:→ Na2SO4 + BaCl2 à BaSO4 + 2NaCl
Q: 11.   उपचयन एवं अपचयन किसे कहते हैं ?
Ans:    अभिक्रिया के समय जब किसी पदार्थ में ऑक्सिजन की वृद्धि होती हैं | तो इस प्रक्रिया को पदार्थ उपचयन कहा जाता हैं | जब अभिक्रिया में ऑक्सिजन का ह्रास होता हैं तो इस प्रक्रिया को पदार्थ का अपचयन कहा जाता हैं |
Q: 12.   रेड्रोक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण दीजिये ?
Ans:   यदि किसी अभिक्रिया में अपचयन और उपचयन अभिक्रियाएँ एक साथ होती हैं तो इस अबिक्रिया को रेड्रोक्स अभिक्रिया कहते हैं

उदाहरण : MnO + 4HCl                   MnCl + 2H2O + Cl2
Q: 13. मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर क्या होता हैं ? अभिक्रिया का समीकरण लिखिए |
Ans:  मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर दहन होता हैं तथा यह श्वेत पदार्थ मैग्नीशियम ऑक्साइड प्राप्त होता हैं |
                         2 Mg + O2                  2MgO
Q: 14.  संक्षारण किसे कहते हैं ? दो उदाहरण दीजिये ?
Ans:   जब कोई अपने आस पास की आर्दता आदि के संपर्क में आती हैं | तब ये धातुएँ संक्षारित हो जाती हैं | और इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं |उदाहरण :1. लोहे पर जंग लगना 2. चांदी के ऊपर कलि पर्त व ताम्बे के ऊपर हरी पर्त का चढ़ना |
Q: 15.  विकृत गंधिता किसे कहते हैं ?
Ans:   उपचयन होने पर तेल एवं वसा विकृत गंधित हो जाती हैं तथा जिसके कारण उनके स्वाद तथा गंध में परिवर्तन हो जाता हैं | तैलीय तथा वसा युक्त खाद्य सामग्रीयों में उपचयन को रोकने वाले पदार्थ मिलाये जाते हैं | वायु रोधी बर्तनों में रखा जाता हैं |
Q: 16. अवक्षेपण अभिक्रिया किसे कहते हैं एक उदाहरण दीजिये ?

Ans:  एक श्वेत रंग के पदार्थ का निर्माण होता हैं जो जल में अविलेय हैं | इसे अवक्षेप कहते हैं इस अभिक्रिया को अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं |
उदाहरण: Na2SO4   + BaCl2              BaSO4 + 2NaCl
Q: 17. ऑक्सीकरण अभिक्रिया किसे कहते हैं ? दो उदाहरण दीजिये ?
Ans:   परमाणुओं, अणुओ एवं आयनों द्वारा एक या अधिक इलेक्ट्रान त्यागने की प्रक्रिया ऑक्सीकरण कहलाती हैं |
1.        Zn               Zn2+ + 2e-
2.        Na                               Na+ + e-
Q: 18. अपचयन अभिक्रिया किसे कहते हैं दो उदाहरण दीजिये ?
Ans:  वह प्रक्रिया जिसमें कोई पदार्थ एक या अधिक इलेक्ट्रान ग्रहण करता हैं | अपचयन अभिक्रिया कहलाती हैं |
1.        Cl + e-                         Cl-
2.        Fe3+ + e-                      Fe2+
Q: 19.  प्रकाश – रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं दो उदाहरण दीजिये ?
Ans:  वे रासायनिक अभिक्रिया जिनमें प्रकाश का अवशोषण होता हैं| प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया कहलाती हैं |


उदाहरण: 6CO + 6H2O + सूर्य का प्रकाश + पर्ण हरित → C6H12O6 + 6O2

Post a Comment

0 Comments