Life Processes जैव प्रक्रम



जैव प्रक्रम

Q: 1.         उत्सर्जन किसे कहते हैं ?
Ans:      अपशिष्ट पदार्थो को शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया को उत्सर्जन कहते हैं |
Q: 2.         जैव प्रक्रम किसे कहते हैं ?
Ans:      जीवधारियों  में जीवित रहने के लिए होने वाली समस्त क्रियाओं को सामूहिक रूप से जैव प्रक्रम कहते हैं |
Q: 3.         उत्तेजन शीलता किसे कहते हैं ?
Ans:      बाहरी उद्दीपन को ग्रहण करने की क्षमता जीव द्रव्य में होती हैं | इसे उत्तेजन कहते शीलता कहते हैं |
Q: 4.         अनुकूल किसे कहते हैं ?
Ans:      जीव द्रव्य के कारण ही जीवधारी अपनी परिस्थितियों के अनुकूल अपने अन्दर क्षमता उत्पन्न करता हैं और जीवन संघर्ष में सफल होता हैं | अनुकूलन कहलाता हैं |
Q: 5.         जैव प्रक्रियाएँ किसे कहते हैं ?
Ans:      प्रकृति में अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिए पृथ्वी के समस्त जीव धारियों में अनेक प्रक्रियाएँ निरन्तर होती रहती हैं | इन्हें जैव प्रक्रियाएँ कहते हैं |
Q: 6.        विषम पोषी किसे कहते हैं ?
Ans:      वे सभी जीव जो अपने भोजन का निर्माण नहीं कर सकते अपितु अन्य स्त्रोत से तैयार भोजन ग्रहण करते हैं | विषम पोषी कहलाते हैं |
Q: 7.         प्रकाश संश्लेषण किसे कहते हैं ?
Ans:      प्रकाश संश्लेषण वह रासायनिक उपापचय किया हैं जिसके द्वारा अकार्बनिक सरल यौगिक जल तथा कार्बन डाईऑक्साइड को प्रकाशीय ऊर्जा के द्वारा कार्बोहाइड्रेड्स के रूप में बदल दिया जाता हैं |
6CO2 + 12H2O +सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा+ पर्ण हरित à C6H12O6 + 6H2O +6O2
Q: 8.         उत्पादक किसे कहते हैं ?
Ans:      पौधे सभी जीवों के लिए भोजन संचित करते हैं | उत्पादक कहलाते हैं |
Q: 9.         स्वंय पोषी किसे कहते हैं ?
Ans:      सभी हरे पौधे तथा कुछ जीवाणु स्व पौषी पोषण विधि अपनाते हैं और स्वंय पोषी कहलाते हैं |
Q: 10.      प्रकाश संश्लेषी किसे कहते हैं ?
Ans:      सभी हरे पौधे तथा कुछ जीवाणु हैं जो सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अपना भोजन बनाते हैं | प्रकाश संश्लेषि कहते हैं |
Q: 11.     रसायन संश्लेषी किसे कहते हैं ?
Ans:      अनेक जीव जैसे कुछ जीवाणु अपना भोजन विभिन्न तत्त्वों से रासायनिक क्रियाओ द्वारा बनाते हैं | इन्हें रसायन संश्लेषी कहते हैं |
Q: 12.     संवाहारी किसे कहते हैं ?
Ans:      ऐसे जंतु जो पौधों एवं जंतुओं तथा इनके उत्पादों पर निर्वाह काढ़े हैं |संवाहारी कहलाते हैं |
Q: 13.     परभक्षी किसे कहते हैं ?
Ans:      ऐसे जंतु जो अपना भोजन किसी अन्य जंतु को मारकर प्राप्त करते हैं परभक्षी कहलाते हैं |
Q: 14.     परजीवी किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए |
Ans:      ऐसे जीव दुसरे जीवों पर निर्वाह करते हैं किन्तु इनका उद्देश्य पोषक को मारना नहीं होता हैं | जैसे : जूं , अमरबेल आदि
Q: 15.     कीट भक्षी पौधे किसे कहते है ? उदाहरण दीजिए |
Ans:      ये वे पौधे होते हैं जो अपना भोजन तो स्वयं बना लेते हैं किन्तु कुछ तत्वों की पूर्ती करने के लिए कीटों को पकड़कर उनका पाचन करते हैं | जैसे घटपर्णी , ड्रासेरा आदि
Q: 16.     बहिक्षेपण किसे कहते हैं ?
Ans:      अपचित पदार्थ मल के रूप में निष्कासित होता हैं इसे बहिक्षेपण कहलाता हैं |
Q: 17.     किण्वन किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए ?
Ans:      वह प्रक्रिया जिसमें सूक्ष्मजीव ग्लूकोज या शर्करा का कोशिका बाह्य माध्यम में विघटन करके CO2तथा सरल कार्बनिक पदार्थ बनाते हैं किण्वन कहलती हैं |
Q: 18.      वायवीय श्वसन व अवायवीय श्वसन किसे कहते हैं ?
Ans:      ओक्सीजन की उपस्थिति में होने वाला श्वसन वायवीय स्वसन तथा ओक्सीजन की अनुपस्थिति में होने वाला स्वसन अवायवीय स्वसन कहलाता हैं |
Q: 19.     फ्लाज्मा किसे कहते हैं ?
Ans:      यह रुधिर का पीले रंग का आधारभूत तरल, साफ, चिपचिपा तथा पारदर्शी पदार्थ होता हैं |
Q: 20.     परासरण किसे कहते हैं ?
Ans:      वह प्रक्रिया जिसमें जल के अणु अर्द्धपारगम्य कला से होकर अधिक सान्द्रता वाले घोल की ओर विसरण करते हैं |
Q: 21.     वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं |
Ans:      पौधों के वायवीय भागों से जल का जलवाष्प के रूप में  उड़ना वाष्पोत्सर्जन कहलाता हैं |
Q: 22.     बिंदु स्त्राव किसे कहते हैं ?
Ans:      प्रातः से समय पत्तियों के शीर्ष एवं तट से पानी की बूंदों का निकलना बिंदु स्त्राव कहलाता हैं |
Q: 23.     दो पादप उत्तको के नाम लिखिए ?
Ans:      1. जाइलम     2 . फ्लोएम
Q: 24.     उत्सर्जन किसे कहते हैं ?
Ans:      शरीर में उपापचयी क्रियाओं के दौरान बनने वाले नाइट्रोजन युक्त हानिकारक पदार्थों का शरीर से निष्कासन उत्सर्जन कहलाता हैं |
Q: 25.     A. T.P. तथा A.D.P. का पूरा नाम लिखिए ?
Ans:      A. T.P. एडिनोसिन ट्राई फास्फेट  तथा A.D.P. एडिनोसिन डाइफास्फेट
Q: 26.     रुधिर का रंग लाल क्यों होता हैं ?
Ans:      रुधिर का रंग लाल हिमोग्लोबिन के कारण होता हैं |
Q: 27.     पौधे की पत्तियों का हरा रंग किसके कारण होता हैं ?
Ans:      पौधे की पत्तियों का रंग पर्ण हरित या क्लोरो फिल के कारण होता हैं |
Q: 28.     धमनी तथा शिरा में दो अंतर लिखिए ?
Ans:       
क्र.स.
धमनी
शिरा
1.
धमनी में रुधिर ह्रदय से अंगों की ओर बहता हैं
जबकि सिरा में रुधिर अंगों से ह्रदय की ओर बहता हैं
2.
इनकी दीवारे अत्यधिक मोटी तथा लचीली होती हैं |
जबकि इसकी भित्तियां पतली व् कम लचीली होती हैं
Q: 29.     रुधिर दाब नापने में किस यंत्र का प्रयोग किया जाता हैं ?
Ans:      रुधिर दाब मापी
Q: 30.     रुधिर दाब किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता हैं ?
Ans:      रुधिर वाहिनियों की भित्ति के ईकाई क्षेत्रफल पर रुधिर द्वारा आरोपित बल रुधिर दाब कहलाता हैं | यह दो प्रकार का होता हैं :
            1.   निम्न रुधिर दाब                 2.         उच्च रुधिर दाब
Q: 31.     एक स्वस्थ व्यस्क मनुष्य का रुधिर दाब कितना होता हैं ?
Ans:      115 -140 मिमी तथा अनुशिथिलन रुधिर दाब 80 मिमी
Q: 32.      दो पाचक एन्जाइमों के नाम लिखिए ?
Ans:      1.           ट्रिप्सिन   2.         पेप्सिन    3.         टायलिन
Q: 33.     एन्जाइम किसे कहते हैं ?

Post a Comment

0 Comments