How do Organisms Reproduce जीव जनन कैसे करते हैं


Ans:         उत्तकों की असंगढ़ित कोशिकाओं के समूह को कैलस कहते हैं |http://www.mainstree.com/images/female-internal-reproductive-system.jpg


जीव जनन कैसे करते हैं 

Science Chemical

Acid Base and Salt अम्ल क्षार लवण

Metal & non-Metal धातु अधातु

Carbon Element कार्बनिक यौगिक

Periodic Table आवर्त सरणी

Control and Coordination नियंत्रण एवं समन्वय

How do Organisms Reproduce जीव जनन कैसे करते हैं

Heredity and Evolution आनुवंशिकता एवं जैव विकास

 

Q: 1.          कायिक पर्वधन कितने प्रकार का होता हैं ? नाम लिखिए ?
Ans:         1. प्राकृतिक कायिक जनन     2.   कृत्रिम कायिक जनन
Q: 2.          कलम किसे कहते हैं कलम के उदाहरण लिखिए ?
Ans:         तने के कलिका युक्त छोटे छोटे टुकडे काट लिए जाते हैं | इन टुकड़ों को कलम कहते हैं
            1.   गुलाब     2.         कैक्टस    3.         अन्नास   4.         गुडहल
Q: 3.          उत्तक संवर्धन किसे कहते हैं ?
Ans:         इस तकनीक में कोशिकाओं, उत्तकों व अंगों को पादप से पृथक करके ताप व प्रकाश को नियन्त्रित अवस्थाओं में काँच के उपकरणों में उपयुक्त पोषक माध्यम पर पूर्तिहिन करते हैं  
Q: 4.          कैलस किसे कहते हैं ?
Q: 5.          जनन किसे कहते हैं?
Ans:         जीवधारियों द्वारा अपने जैव प्रतिरूप उत्पन्न करना जनन कहलाता हैं |
Q: 6.          सूक्ष्म प्रर्वधन किसे कहते हैं ?
Ans:         पौधों की कोशिकाओं, कलिकाओं अथवा किसी अंग का संर्वधन करके नये पौधें का निर्माण करना सूक्ष्म प्रर्वधन कहलाता हैं |
Q: 7.          शुक्राणु व अण्डाणु किसे कहते हैं ?
Ans:         नर –युग्मक सक्रिय होता हैं और इसे प्रायः शुक्राणु कहते हैं |
मादा युग्मक प्रायः निष्क्रिय होता हैं और इसे अण्डाणु  कहते हैं |
Q: 8.         अलैगिक जनन किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता हैं ? नाम लिखिए ?
Ans:         इस प्रकार के जनन को जो एक ही जीव द्वारा संपन्न हो जाते हैं | अलैंगिंक जनन कहलाता हैं | अलैंगिंक जनन पांच प्रकार का होता हैं |
            1.   विखंडन   2.         खण्डन    3.         मुकुलन     4.        बीजाणुओं द्वारा      5.         कायिक प्रर्वधन द्वारा
Q: 9.         लैगिक जनन किसे कहते हैं ?
Ans:         जब किसी जीव अथवा एक ही जीव जाति के दो सदस्यों द्वारा उत्पन्न दो युग्मको के संलयन से बने युग्मनज से सन्तान का जन्म होता हैं | तो यह जनन लैंगिक जनन कहलाता हैं |
Q: 10.     मुकुलन किसे कहते हैं ?
Ans:         एक जीव के शरीर से कलिका का निर्माण होता हैं तथा इसके अलग होने से नये जीव का निर्माण मुकुलन कहलाता हैं |
Q: 11.     पुनरूदभवन किसे कहते हैं ? उदाहरण भी लिखिए ?
Ans:         जीवधारी में वह क्षमता जिसके द्वारा वह अपने टूटे फूटे अंग का पुनः निर्माण कर लेता हैं पुनः रुदभवन कहलाता हैं |
1.         तारामछ्ली                       2.         छिपकली
Q: 12.     कायिक   जनन किसे कहते हैं ?
Ans:         अलैंगिक जनन की वह विधि जिसमें किसी जीव के कायिक अंगो से नये जीव का निर्माण होता हैं कायिक जनन कहलाता हैं|
Q: 13.     क्रॉसिंग ओवर किसे कहते हैं ?
Ans:         क्रॉसिंग ओवर के कारण संतति में माता पिता दोनों के गुणों का पुनः संयोजन होता हैं |
Q: 14.     पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए ?
Ans:         1.         बह्यदल पुंज                      2.         दल पुंज   3.         पुमंग      4.         जायांग
Q: 15.     उभय लिंगी पादप किसे कहते हैं ?
Ans:         ऐसे पौधे जिनपर नर व मादा दोनों प्रकार के पुष्प हों उभय लिंगी पादप कहलाते हैं |
Q: 16.     स्वपरागण व परपरागण किसे कहते हैं ?
Ans:         स्वपरागण : जब एक पुष्प में पराग कोषों से परागकण निकलकर उसी पुष्प के वर्तिकाग्र पर गिर जाते हैं तथा अंकुरित हो जाते हैं तो वह क्रिया स्वपरागण कहलाती हैं |                   
परपरागण : जब किसी दुसरे पुष्प से परागकण किसी दूसरे पुष्प के वृतिकाग्र पर आते हैं तो इसे परपरागण कहते हैं |
Q: 17.     द्वि-निषेचन किसे कहते हैं ?
Ans:         एक बार भ्रूण बनने में तथा दूसरी बार भ्रूण पोष बनने को द्वि-निषेचन कहते हैं |
Q: 18.     अण्डजनन किसे कहते हैं ?
Ans:         मादा युग्मकों या अण्डाणुओ के निर्माण को अण्ड जनन कहते हैं |
Q: 19.     वासोक्टोकी किसे कहते हैं ?
Ans:         पुरुषों में शुक्रवाहिनी को काटकर बांध देना वासोक्टोकी कहलाती हैं |
Q: 20.     रजो निवृत्ति किसे कहते हैं ?
Ans:         रजोधर्म का स्थायी रूप से बंद होना रजोनिवृत्ति कहलाता हैं |
Q: 21.     रोपण किसे कहते हैं
Ans:        भ्रूण का गर्भाश्य में स्थापित होना रोपण कहलाता हैं ?
Q: 22.     संलयन किसे कहते हैं ?
Ans:         नर तथा मादा युग्मको का मिलन संलयन कहलाता हैं |
Q: 23.     मासिक चक्र किसे कहते हैं ?
Ans:     स्त्रियों में प्रत्येक 28 दिन बाद अंडाशय तथा गर्भाशय में होने वाली घटना को मासिक चक्र कहते हैं |
Q: 24.     उभय लिंगता किसे कहते हैं तथा प्लेसेन्टा किसे कहते हैं ?
Ans:     एक ही जीव में नर तथा मादा जननांगो का पाया जाना उभय लिंगता कहलाती हैं मादा स्तनों में केवल पीले रंग का कोलस्ट्रम प्लेसेन्टा कहलाता हैं |
Q: 25.     निषेचन किसे कहते हैं ?
Ans:     वह प्रक्रिया जिसमें पर युग्मक तथा मादा युग्मक के केन्द्रको का सलयन होकर युग्मज का निर्माण होता हैं जिसे निषेचन कहते हैं |
Q: 26.     परागण किसे कहते हैं ?
Ans:     परागकणों का किसी माध्यम द्वारा परागकोष से वर्तिकाग्र पर पहुचना परागण कहलाता हैं |
Q: 27.     विदलन किसे कहते हैं ?
Ans:     युग्मनज में बार बार विभाजन होकर खंडो में बनना विदलन कहलाता हैं |
Q: 28.     दोहरा निषेचन किसे कहते हैं ?
Ans:     जब संलयन क्रिया में तिन केन्द्रक होते हैं भ्रूण कोष में एक नर युग्मक अंड से तथा दूसरा पर युग्मक द्वितीयक केन्द्रक से संलयन होता हैं | दोहरा निषेचन कहलाता हैं |
Q: 29.     नर-जनन तंत्र के प्रमुख अंगो के नाम लिखो ?
Ans:     1.   वृषण                2.     शुक्रवाहिनी                3.  मुत्रवाहिनी                 4.    शुक्राशय 5.         शिशन    6.             मूत्राशय
Q: 30.     मादा जनन तंत्र के प्रमुख अंगो के नाम लिखो ?
Ans:     1.   अंडाशय        2.         अंडवाहिका                      3.         गर्भाशय 4.         ग्रीवा      5.         योनी
Q: 31.     अण्डोत्सर्ग किसे कहते हैं ?
Ans:         अंडाशय से अण्ड का निकलना अण्डोत्सर्ग कहलाता हैं |

Science Chemical

Acid Base and Salt अम्ल क्षार व लवण

Metal & non-Metal धातु व अधातु

Carbon Element कार्बनिक यौगिक

Periodic Table आवर्त सरणी

 

Post a Comment

0 Comments